32.7 C
New York
Tuesday, July 8, 2025

Buy now

उड़ान के आधे घंटे बाद फ्लाइट में अलार्म, इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग..

इंदौर। मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

यह फ्लाइट सुबह 6:30 बजे इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। उड़ान के लगभग 30 मिनट बाद पायलट को कॉकपिट में फॉल्स अलार्म के संकेत मिले। अलार्म बजते ही विमान में मौजूद यात्रियों के बीच हलचल मच गई और कई लोग घबरा गए।

हालात को समझते हुए पायलट ने तुरंत इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह 7:15 बजे विमान को सुरक्षित रूप से वापस इंदौर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।

एहतियातन इस उड़ान को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को उनके टिकट का पूरा पैसा लौटाया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयरलाइंस कंपनियां अब किसी भी तकनीकी समस्या को लेकर और अधिक सतर्कता बरत रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search