-0.5 C
New York
Tuesday, December 16, 2025

Buy now

रेल हादसे का असर: बिलासपुर-कोरबा रूट पर कई ट्रेनें घंटों की देरी से रवाना, जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें हुईं प्रभावित…

बिलासपुर। आज बिलासपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस कारण कई ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए संशोधित समय सारिणी जारी की है।

पुनर्निर्धारित ट्रेनें इस प्रकार हैं..

1. कोरबा – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18517)

पहले प्रस्थान समय: शाम 16:10 बजे

नया प्रस्थान समय: रात 21:30 बजे

देरी: लगभग 5 घंटे

2. गेवरा रोड – नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18239)

पहले प्रस्थान समय: शाम 18:13 बजे

नया प्रस्थान समय: रात 21:43 बजे

देरी: लगभग 3 घंटे 30 मिनट

3. बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18114)

पहले प्रस्थान समय: शाम 18:50 बजे

नया प्रस्थान समय: रात 21:50 बजे

देरी: लगभग 3 घंटे

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन के प्रस्थान समय की पुष्टि कर लें। स्थिति सामान्य करने के लिए ट्रैक पर मरम्मत और बहाली का कार्य तेजी से जारी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search