-13.6 C
New York
Sunday, February 8, 2026

Buy now

बिलासपुर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बनने का दिया निमंत्रण..

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में शनिवार शाम प्रतिनिधिमंडल ने न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सह सचिव रमेश राजपूत और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल थे।

इस दौरान सीएम साय और पत्रकारों के बीच शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रेस क्लब जिला और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम कर रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम का स्वागत करते हुए बताया कि करीब डेढ़ माह पहले नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला है और प्रेस क्लब भवन का जीर्णोद्धार भी चल रहा है। अध्यक्ष दिलीप यादव ने सीएम साय से आग्रह किया कि वे प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आएं और जीर्णोद्धार किए गए भवन का लोकार्पण भी करें। इससे पत्रकारों और शासन-प्रशासन के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और अपने निज सहायक दीपक अंधारे को कार्यक्रम की रूपरेखा नोट करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द रायपुर आने और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की भी बात कही।

इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search