बिलासपुर। बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम, 1962 के तहत पूरी कर ली गई है। इस चुनाव में सभी 10 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिन्हें आगामी पांच वर्षों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को संचालक मंडल के 10 पदों के लिए कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 29 दिसंबर 2025 को नामांकनों की जांच की गई, जिसमें 6 नामांकन पत्रों को अमान्य घोषित कर दिया गया। शेष 12 नामांकन वैध पाए गए।
इसके बाद 30 दिसंबर 2025 को निर्धारित समय-सीमा के भीतर 2 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। परिणामस्वरूप पदों की संख्या के बराबर 10 अभ्यर्थी शेष रह गए, जिनकी अंतिम सूची जारी की गई और सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक के वार्षिक सामान्य सम्मेलन में दिनांक 4 जनवरी 2026 को निर्वाचित संचालक मंडल की औपचारिक घोषणा की गई।
निर्विरोध निर्वाचित संचालक इस प्रकार हैं…
सर्वश्री अशोक अग्रवाल, नारायण आवटी, अनिल खंडेलवाल, मनोज भंडारी, डॉ. सोमनाथ यादव, बबलू पमनानी, सीताराम जायसवाल, चंद्रप्रकाश जांगड़े, सुश्री अल्का शर्मा एवं श्रीमती शशि सिंह ठाकुर।

बैंक के सदस्यों और प्रबंधन ने नवनिर्वाचित संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नया संचालक मंडल बैंक की प्रगति, पारदर्शिता और सदस्यों के हित में बेहतर कार्य करेगा।

