2047 के विकसित भारत की नींव विद्यार्थी रखेंगे – एबीवीपी के व्याख्यान में युवाओं को मिला मार्गदर्शन..

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर महानगर द्वारा “2047 विकसित भारत में विद्यार्थी की भूमिका” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी 2026 को लखीराम अग्रवाल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आज के विद्यार्थियों पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित कर ही राष्ट्र निर्माण संभव है। युवाओं को चरित्रवान, राष्ट्र के प्रति जागरूक और सामाजिक दायित्व निभाने वाला बनना होगा।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. वीरेन्द्र कुमार सारस्वत ने कहा कि विद्यार्थी समाज परिवर्तन की सबसे सशक्त शक्ति हैं। यदि वे अपने ज्ञान और ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, तो देश तेजी से प्रगति कर सकता है।

एबीवीपी छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार पांडे ने परिषद की छात्रहित में भूमिका और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का मनोगत महानगर अध्यक्ष शैलेश द्विवेदी ने रखा।

कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर महानगर मंत्री अतिंद्र धर दीवान ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। मंच पर विभाग छात्रा प्रमुख स्नेहा अग्रहरि उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी परसाई ने किया।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री महेश साकेत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित बघेल, आराध्य तिवारी, प्राध्यापक कार्यकर्ता संतोष सोनी, वेदांश मिश्र, राजू जी गोशाला, विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिलासपुर महानगर और प्रांत से आए सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और प्राध्यापक शामिल हुए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles