20.5 C
New York
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

युवा, किसान और सर्वहारा वर्ग के हित में ऐतिहासिक बजट रौशन सिंह..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, 18 साल की बालिकाओं को 1.5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

रायपुर में 200 बिस्तर का अस्पताल, 15 नए थाने, 23 नए उद्योग और ई-वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी। स्कूल शिक्षा को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ मिले हैं। छत्तीसगढ़ सरकार एआई, पर्यटन, खेल, अधोसंरचना और स्टार्टअप जैसे पांच नए मिशन भी शुरू करेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेश किए गए नए बजट पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट युवाओं, किसानों, सर्वहारा वर्ग और आम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकासशील से विकसित राज्य बनाने के विजन के साथ इस बजट को ‘संकल्प’ का स्वरूप दिया गया है। बजट की विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search