जल संसाधन विभाग में मुख्य अभियंताओं के तबादले, नई पदस्थापना के आदेश जारी..

सेलेबस्तर मिंज को मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर की जिम्मेदारी, सुमन कुमार मिंज रायपुर पदस्थ।

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में मुख्य अभियंताओं के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार विभाग में दो मुख्य अभियंताओं की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, सेलेबस्तर मिंज को कार्यालय मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, रायपुर से स्थानांतरित कर मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह सुमन कुमार मिंज को श्याम बरनई परियोजना मंडल, अंबिकापुर से स्थानांतरित कर मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग, रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जल संसाधन विभाग की ओर से जारी यह पदस्थापना आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश उप सचिव रविंद्र कुमार मेढेकर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles