भाजपा ग्रामीण की मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, उदय सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी..

अनमोल झा जिला मीडिया संयोजक, उदय सिंह और संजय सोनी बने सहसंयोजक,संगठन की गतिविधियां जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी।

बिलासपुर। भाजपा बिलासपुर ग्रामीण ने अपने मीडिया विभाग को और मजबूत करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला मीडिया संयोजक और सहसंयोजकों के नाम घोषित किए हैं।

नई नियुक्तियों में बेलतरा विधानसभा के अनमोल कुमार झा को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं मस्तूरी विधानसभा के शमशेर सिंह (उदय) और कोटा विधानसभा के संजय सोनी को जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे भाजपा की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से मीडिया एवं आमजन तक पहुंचाएंगे। साथ ही जिले में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles