हाइकोर्ट में ग्रीष्मकालीन छुट्टी 12 मई से,फिर भी खुलेगा कोर्ट,ली जाएंगी नई याचिकाएं…9 जून से सामान्य होगा कामकाज।

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 12 मई से 8 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 10 मई को शनिवार और 11 को रविवार होने के कारण 9 मई अंतिम कार्य दिवस रहेगा। अवकाश के दौरान केवल जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन जज नियुक्त किए गए हैं।

वेकेशन के दौरान हाईकोर्ट की रजिस्ट्री विभाग सामान्य दिनों की तरह खुली रहेगी। जहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नई याचिकाएं दाखिल की जा सकेंगी।

जरूरी मामलों की सुनवाई मंगलवार और गुरुवार को होगी। इसके लिए 13, 15, 20, 22, 27, 29 मई और 3 व 5 जून की तारीखें तय की गई हैं। सुनवाई सुबह 10:30 बजे से डिवीजन बेंच में शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर सिंगल बेंच में भी सुनवाई हो सकती है।नए और लंबित जमानत आवेदनों पर स्वतः सुनवाई होगी, इसके लिए अलग से अर्जेंट हियरिंग आवेदन देने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अन्य लंबित मामलों को सूचीबद्ध कराने के लिए अर्जेंट हियरिंग के लिए आवेदन देना होगा। इसके साथ ही 9 जून, सोमवार से हाईकोर्ट सामान्य कामकाज के साथ पुनः खुलेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles