अरपा के तेज बहाव में समाए दो बच्चे..नारियल पकड़ने पानी में उतरे थे,SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन..

बिलासपुर। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। दोनों बच्चों के नदी में बहने की खबर मिलते ही परिजन और मोहल्लेवासी नदी किनारे पहुंच गए। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई। इसके बाद SDRF की टीम ने मोर्चा संभालते हुए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। उनके साथ एक अन्य बच्चा भी था। नहाने के दौरान नदी में बहता हुआ नारियल देखकर तीनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और आयान व इमरेश संतुलन खोकर नदी की धारा में बह गए।

दोनों को बहता देख तीसरा बच्चा किसी तरह सुरक्षित किनारे लौट आया। उसने तत्काल परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए। परिजनों ने भी दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश कराई गई। बच्चों के तेज बहाव में बहने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने SDRF को सूचना दी। टीम के पहुंचने के बाद नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया।

SDRF के जवान नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रहे हैं। पानी के तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं, बावजूद इसके टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं नदी किनारे मौजूद परिजन हर गुजरते पल के साथ बच्चों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

फिलहाल आयान अंसारी और इमरेश की तलाश जारी है। पुलिस और SDRF की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles