4.2 C
New York
Saturday, March 28, 2026

Buy now

आज रात 8 बजे मोदी करेंगे देश को संबोधित… ऑपरेशन सिन्दूर और हालिया परिस्थितियों के बारे में देंगे जानकारी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की रात 8 बजे देश के नाम संबोधन देंगे। भारत पकिस्तान के बीच सीज़ फायर की घोषणा के बाद एलओसी पर शांति है। ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का खूब परिचय दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने आतंकियों के कई पोस्ट्स तबाह कर दिए।

पीएम मोदी आज इस ऑपरेशन की जानकारी देंगे। बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद जब से पाकिस्तान के खिलाफ तनातनी की शुरुआत हुई तब से पीएम मोदी लगातार सक्रिय हैं,और हर परिस्थितियों पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह लगातार बैंठकें भी कर रहे हैं। लगातार सेना प्रमुखों, सीडीएस, एनएसए से ऑपरेशन का जायजा ले रहे थें। चार दिन के तनाव के बाद भारत-पाकि के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा की गईं। इसके बाद से सीमा पर तनाव कम हुआ है। भारत की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बने हालात ऐसे थे, जिसमें दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था लेकिन इस संघर्ष पर विराम लग गया। हालांकि, ये संघर्ष विराम आगे भी जारी रहेगा या नहीं, ये पाकिस्तानी सेना की गतिविधि और DGMO की बातचीत पर निर्भर है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search