गांव-गांव पहुंचेगा खेती का संदेश….कलेक्टर ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को दी हरी झंडी”

बिलासपुर। किसानों को उन्नत और जैविक खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज बिलासपुर में हुई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस अभियान के तहत तैयार विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  1. यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा और इसका आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्रालय, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

अभियान के तहत विशेष सुसज्जित वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को उन्नत, टिकाऊ और जैविक खेती के तौर-तरीकों की जानकारी देंगे। इन वाहनों में ऑडियो-विजुअल माध्यम से जानकारी दी जाएगी, साथ ही कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें उनकी फसलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी बताएंगे।

इस अवसर पर कृषि उप संचालक पी.डी. हथेस्वर, मत्स्य पालन उप संचालक महेश्वर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अरुण त्रिपाठी, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक लौतरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक और लाभकारी तकनीकों से जोड़ना है, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो और खेती अधिक टिकाऊ बन सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles