17.8 C
New York
Saturday, June 14, 2025

Buy now

कोरबा में निर्मित कन्वेंशन हॉल का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नामकरण – अब जाना जाएगा “पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हॉल”

रायपुर।  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा कोरबा में निर्मित कन्वेंशन हॉल का नामकरण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस कन्वेंशन हॉल को “पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हॉल” के नाम से जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा लगभग 17 करोड़ की लागत से 40,000 वर्ग फीट में इस कन्वेंशन हॉल को तैयार किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्मित इस भवन की सुंदरता और निर्माण गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह हॉल अत्यंत भव्य है और भविष्य में जन उपयोग हेतु एक उत्कृष्ट स्थल के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री  ने भव्य सुंदर और गुणवत्तापूर्ण कन्वेंसन हाल के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव तथा मंडल के सभी अधिकारी कर्मचारी की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हॉल में ए.सी. और साउंड सिस्टम की सुविधा के लिए स्वीकृति दी जाएगी।

समारोह में छत्तीसगढ़ के  उपमुख्यमंत्री तथा कोरबा प्रभारी  अरुण साव,  मंत्री छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य और उद्योग तथा श्रम  लखन लाल देवांगन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंह देव, कोरबा नगर निगम के महापौर संजू राजपूत, सहित विधायकगण, अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह कन्वेंशनल हॉल छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है, जो राज्य के अधोसंरचना विकास में एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search