25.6 C
New York
Friday, July 11, 2025

Buy now

रायपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप,इंडिगो विमान का नहीं खुला दरवाजा, पूर्व सीएम फंसे रहे…जानिए क्या रहा कारण

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया।करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे। टेक्निकल इशू के चलते इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हुआ था। 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी। इसके बाद गेट लॉक होने से सैकड़ों यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। इससे रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। प्लेन के अंदर गेट में जो स्क्रीन रहती है उसमें कुछ नहीं बता रहा था।इसी वजह से गेट नहीं खुल रहा था।इससे बाहर आने में लेट हुआ है। कोई मेजर प्रॉब्लम नहीं थी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search