7.2 C
New York
Thursday, March 26, 2026

Buy now

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: गेवरा रोड-रायपुर पैसेंजर मालगाड़ी से टकराई, देखिए हादसे का लाइव वीडियो..

बिलासपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर आउटर के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार में आ रही पैसेंजर ट्रेन आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी को नहीं देख पाई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

टक्कर के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी और कई लोग ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कई यात्रियों के घायल होने और कुछ के मौत की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के बाद इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है, जिसे जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search