7.2 C
New York
Thursday, March 26, 2026

Buy now

पटरी पर ब्रेक, 2 जून को थमेगी कुछ ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत भी होगी लेट…. रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है।

बिलासपुर। 2 जून को रेलवे ट्रैक पर जरूरी काम होने के कारण कुछ ट्रेनों की रफ्तार थमने वाली है। दरअसल, पूर्वी तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल में रायगड़ा और विजियानगरम स्टेशनों के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगेगा, जिससे कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, और कुछ समय से पीछे चलेंगी।

कौन सी ट्रेनें रद्द हैं…

1. गाड़ी संख्या 58528 – विशाखापत्तनम से रायपुर जाने वाली पैसेंजर
2. गाड़ी संख्या 58527 – रायपुर से विशाखापत्तनम आने वाली पैसेंजर

वंदे भारत एक्सप्रेस में भी देरी…

1. विशाखापत्तनम से दुर्ग जाने वाली वंदे भारत (20830) 4 घंटे देरी से रवाना होगी।

2. दुर्ग से विशाखापत्तनम आने वाली वंदे भारत (20829) 4 घंटे 30 मिनट लेट चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से निवेदन किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट ज़रूर देखें। रेलवे ऐप, वेबसाइट या नज़दीकी स्टेशन से जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search