26.2 C
New York
Thursday, July 10, 2025

Buy now

कलेक्टर, एसएसपी की मौजूदगी में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक संपन्न….मोहर्रम पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 06 जुलाई को मोहर्रम पर्व आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने, पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। इस अवसर पर कलेक्टर ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए जाएंगे। शहर की ट्रेफिक व्यवस्था बाधित न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को सजग रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा।

बैठक में पुलिस विभाग को मोहर्रम पर्व के दिन ताजिया एवं विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, नगर निगम को ताजिया एवं विसर्जन स्थल की साफ-सफाई, विद्युत विभाग को सुचारू बजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को पर्व के दौरान आपातकालीन चिकित्सा की तैयारी के साथ सजग रहने को कहा गया है। शांति समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। विशेषकर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा। बैठक में सहायक कलेक्टर अरविन्थ कुमारन डी, एडीएम  शिव कुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी  राजेन्द्र जायसवाल, अपर कलेक्टर ज्योति पटेल, शांति समिति के सदस्य  इरशाद अली, शेख नजरूद्दीन, हबीब मेमन, सुधीर खण्डेलवाल सहित शांति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search