जगदलपुर। हाल ही में बस्तर क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा की वजह से हर तरफ पानी ही पानी होने के कारण जनजीवन जोरदार प्रभावित हुआ है। बाढ़ और पानी से घिरे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई रूप से ठहराया गया है। साथ ही पानी बंद होने के बाद अब सभी की सुध ली जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित राज्य का प्रशासनिक अमला बस्तर के हालात को लेकर चर्चा,निर्देश और राहत कार्यों को बढ़ाने में जुट गया है। सरकारी मशीनरी तमाम प्रभावितों को हर तरह से मदद तो कर ही रही है निजी संस्थाओं और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग भी अपने अपने स्तर पर लोगों की मदद के लिए सामने आ गए हैं।
इस नेक काम में बस्तर संभाग के मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने भी इस आपदा में मानवता की सेवा के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ित मानवता की सेवा कर रहे हैं।

मांदर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए हाजी वसीम अहमद ने उनको राहत देने के लिए तेल,आलू,प्याज,बिस्किट,ब्रेड,साबुन,पेस्ट,ब्रस और शैंपू जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुएं लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। हाजी वसीम अहमद की तरह और भी तमाम जन सेवक इस तरह के कार्यों में लगे हुए हैं ताकि इस समय जिस तरह की आपदा बस्तर के लोगों के सामने आई है उससे तत्काल उन्हें उबारा जा सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी विदेश प्रवास से लौटने के बाद दंतेवाड़ा और जगदलपुर में जाकर हवाई सर्वे किया। साथ ही जमीनी स्तर पर भी प्रभावितों से मुलाकात कर प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत देने की निर्देश दिए।

आम जनमानस से भी ऐसे लोगों के सहयोग के लिए सामने आने कहा गया है। जिसके तहत हाजी वसीम अहमद के साथ शेख यासीन,महफूज खान और अनूप अवस्थी तन मन धन से पीड़ितों की मदद करने में लगे हुए हैं।

