8 C
New York
Thursday, March 26, 2026

Buy now

अवैध संबंध बना मौत का कारण, पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश..

बिलासपुर। तखतपुर में मंदिर के पुजारी की बेरहम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। लेकिन पुलिस ने अपनी तेज़ी और सूझबूझ से महज़ 12 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी। मुख्य आरोपी सुरेश धुरी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह अवैध संबंध से जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

दरअसल, मृतक जागेश्वर पाठक, जो पाठ बाबा मंदिर में पुजारी थे, का आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से संबंध था। यह राज खुलने के बाद करीब छह महीने पहले सुरेश और उसकी पत्नी का सामाजिक तलाक हो गया था। उसी दिन से सुरेश बदला लेने की फिराक में था।

ऐसे रची गई वारदात..

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सुरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुजारी को जाल में फंसाया। मोटरसाइकिल की पूजा कराने के बहाने उसे मंदिर से बाहर बुलाया गया। बाहर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने ईंट और लोहे की पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर वहां से फरार हो गए।

 

गिरफ्तार आरोपी..

सुरेश धुरी (38 वर्ष), निवासी चूलघट रोड, तखतपुर – धमतरी से गिरफ्तार।

हेमकुमार धुरी (26 वर्ष), निवासी बोदरी थाना चकरभाठा।

मुकेश धुरी (23 वर्ष), निवासी जरहा गांव, जिला मुंगेली।

धनराज बंदे (21 वर्ष), निवासी सिरगिट्टी।

एक नाबालिग आरोपी।

 

पुलिस की फुर्ती ने जीता भरोसा..

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा और तखतपुर पुलिस टीम ने ACCU यूनिट के साथ मिलकर तेज़ी से काम किया। मुख्य आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर धमतरी से पकड़ा गया, वहीं बाकी आरोपियों को दबिश देकर हिरासत में लिया गया।

हत्या की इस सनसनीखेज वारदात ने जहां लोगों को दहला दिया, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हर जगह चर्चा हो रही है। इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि निजी रंजिश और अवैध संबंध किस तरह जानलेवा साबित हो सकते हैं।

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search