8.2 C
New York
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

महामाया मंदिर रतनपुर में नवरात्रि भीड़ में पॉकेटमारी, CCTV वीडियो सामने आने के बाद शातिर महिला गिरफ्तार…

बिलासपुर। महामाया मंदिर रतनपुर में नवरात्रि के दौरान बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी करने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती निवासी गौरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नवरात्रि पर्व के चलते मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। इसी भीड़भाड़ का लाभ उठाकर आरोपी महिला लोगों की जेब और पर्स से पैसे व सामान पार कर रही थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू की।

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर संदिग्ध महिला की पहचान हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि महिला पहले ही दो पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

बाइट: अंशिका जैन (प्रभारी, रतनपुर थाना)

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search