17.8 C
New York
Saturday, June 14, 2025

Buy now

सरकंडा पुलिस ने फर्जी डॉक्टर और अपोलो प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया मामला, स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के पुत्र प्रदीप ने दी थी शिकायत

बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के मौत मामले में अपोलो प्रबंधन पर FIR दर्ज कर ली है है। फर्जी डॉक्टर नरेन्द्र जॉन ने 7 पेशेंट की जान ली थी। मध्यप्रदेश के दमोह में मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के रूप में नरेन्द्र जॉन का खुलासा होने के बाद यह मामला सामने आया है। पुत्र प्रदीप शुक्ला की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने आईपीसी की धाना 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का ऑपरेशन फर्जी डॉक्टर ने ही किया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। उसी फर्जी डॉक्टर ने अन्य 7 पेशेंट का भी ऑपरेशन किया था और उनकी भी जान चली गई थी।

बता दें, आरोपी डॉक्टर ने फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज किया और उनकी लापरवाही ही मौत का कारण बनी। इसकी शिकायत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला ने थाने में की थी। जांच में आरेापी के नाम जन्मतिथि और पिता के नाम तक अलग-अलग पाए गए है। आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के दमोह से उसे पुलिस ने पकड़ा था। एफआईआर में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है। प्रबंधन पर आरोप है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को भर्ती कर इलाज का मौका दिया। इसी गंभीर लापरवाही के वजह से ही मरीज की जान चली गई है। पुलिस अब प्रबंधन की भूमिका भी जांच कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search