बिलासपुर। शहर की सामाजिक संस्था टीम जज़्बा द्वारा रविवार को लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अशोक नगर चौक, सरकंडा स्थित श्री प्लाज़ा के ग्लोबल गैस्ट्रो लीवर केयर क्लिनिक में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी, महंगी जांचें भी मुफ्त..
शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध गैस्ट्रो और लीवर विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा ने मरीजों का परीक्षण और परामर्श दिया।
डॉ. शर्मा द्वारा विशेष रूप से रायपुर से फाइब्रो स्कैन मशीन मंगाई गई, जिससे लीवर में फैट, चर्बी और अन्य स्थितियों की जांच की गई। आमतौर पर इस मशीन से जांच की कीमत 5000–6000 रुपये होती है, लेकिन शिविर में इसे पूरी तरह मुफ्त किया गया।

सभी जरूरी जांचें उपलब्ध..
शिविर में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिनमें..
लीवर फंक्शन टेस्ट (LFT)
ब्लड शुगर
यूरिक एसिड
ब्लड प्रेशर
ऑक्सीजन लेवल
पल्स चेक
बुजुर्ग मरीजों के लिए ईसीजी शामिल रहे।प्रति व्यक्ति औसतन 7000 रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं।
टीम जज़्बा का 14 वर्षों का सेवा मिशन..
टीम जज़्बा के संयोजक संजय मतलानी ने बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है।
संस्था द्वारा वर्षों से थैलेसीमिया और सिकलसेल पीड़ित बच्चों की निरंतर सहायता, साथ ही रक्तदान जागरूकता और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज का शिविर उन लोगों के लिए आयोजित किया गया जो आर्थिक कमज़ोरी के कारण बड़े अस्पतालों या विशेषज्ञ चिकित्सकों तक नहीं पहुंच पाते।

टीम ने दिया पूरा सहयोग, लोगों ने की प्रशंसा
शिविर के सफल संचालन में संजय मतलानी, शंकर सिंह राजपूत, केशव आडवाणी, ऋषभ आडवाणी, संदीप वस्त्रकार, नितीश सांडे, आकाश यादव, नमन साहू, तरुण चंद्रा, रौनक सोनी, एलेन खूंटे, हरेश मोटवानी, डॉ. मुकेश महिलांगे, छत्रपाल चंद्राकर, सचिन राय, मनीष लाल मसीह पटेल, राहुल जग्यासी, पल्लवी यादव, मनोहर, कृतिका, तुषार सहित पूरी टीम का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
शिविर में सबसे अधिक लाभ बुजुर्ग मरीजों को मिला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. समर्थ शर्मा ने सभी को निशुल्क ओपीडी कार्ड प्रदान किए, ताकि भविष्य में भी वे बिना आर्थिक बोझ के इलाज करा सकें। इस मौके पर लोगों ने टीम जज़्बा और डॉ. शर्मा के इस मानव सेवा कार्य की सराहना की और ऐसे शिविर आगे भी लगाए जाने की अपेक्षा जताई।
टीम जज़्बा ने कहा कि आगे भी वे इसी तरह बिलासपुर के हित में स्वास्थ्य और जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।

