27.5 C
New York
Thursday, July 10, 2025

Buy now

नई पीढ़ी को भी याद दिलाते रहेंगे,क्या था आपातकाल… आपातकाल पर भाजपा का सेमीनार,लोकतंत्र सेनानी हुए सम्मानित…लोकतांत्रिक व्यवस्था को कांग्रेस ने किया कलंकित-तोखन साहू

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 1975 में कांग्रेस द्वारा तत्समय लागू किए गए आपातकाल को एक विभीषिका दिवस के रूप में मानते हुए एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से कॉलेज के विद्यार्थियों और सामाजिक लोगो को आमंत्रित कर इमरजेंसी काल की भयावता का बखान किया गया सेमिनार में उस काल में हुए राजनैतिक गिरफ्तारी के शिकार हुए मीसा बंदियों और उनके परिवारिक सदस्यों के सम्मान के कार्यक्रम किए गए साथ आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई जिनमें राष्ट्रपति शासन में किए गए गिरफ्तारियां,प्रेस पर प्रतिबंध, न्यायपालिका के अधिकारों का दमन और गैर संवैधानिक संशोधन जैसे अनेक विषयों का उल्लेख किया गया था।

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र में गहरा दाग,नहीं भूलेगा देश-तोखन साहू

सेमिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि 25 जून 1975 को कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की जनता पर थोपा गया आपातकाल भारत की लोकतंत्र में एक गहरा दाग है जिसे देश के लोग कभी भुला नहीं सकते सिर्फ अपने सत्ता को संरक्षित करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रख कर लोगो के मौलिक अधिकारों की हत्या की झूठे मुकदमे का सहारा लेकर जनमानस की आवाज को दबाने का प्रयास किया झूठे मामलों में गिरफ्तारियां की गई प्रेस की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर दिया गया, संविधान की धाराओं में नियम विरुद्ध संशोधन कर न्यायपालिका की शक्तियों को कम किया लोगों की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता के अधिकार को बाधित कर दिया गया

कांग्रेस के भीतर आज भी वही आपातकाल वाली मानसिकता-धरमलाल कौशिक

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बताया कि आज भी कांग्रेस वही आपातकाल वाली मानसिकता से ग्रस्थ है तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता का नियंत्रण सिर्फ अपने पास रखने की नियत से देश को इमरजेंसी की आग में झौंका था आज वर्षों बाद भी कांग्रेस में वहीं परिपाटी नजर आती है जिसमें परिवारवाद,वंशवाद के सामंती व्यवस्था नजर आते हैं कांग्रेस आज भी सत्ता में बने रहने के लिए अनैतिक गिरफ्तारियां और तुष्टिकरण जैसे गैरलोकतांत्रिक अपनाती है कांग्रेस शासनकाल में लोकतान्त्रिक विधि से चुनी हुई राज्य की सरकारों को गैरलोकतांत्रिक ढंग से सत्ता से बेखल करना इस बात का द्योतक है कि लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की कभी नहीं रही कांग्रेस जब विपक्ष में आती है तो देश की संवैधानिक संस्थाओं पर मिथ्या आरोप लगा कर उन्हें बदनाम करने और आमजन में उन संस्थाओं के प्रति विश्वास को कम करने घिनौने साज़िश रचाती है

कांग्रेस में वंशवाद परंपरा,सत्ता का अधिकार सिर्फ परिवार को-धरमजीत सिंह

तखतपुर के विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र का अभाव है कांग्रेस ने लोकतंत्र में राजतंत्र वंशवाद का मुखौटा छुपा रखा है जहां एक परिवार से बाहर पार्टी या सत्ता के अधिकार को सौंपने के लिए कभी भी समझौता नहीं किया जाता कांग्रेस के भीतर आज भी ऐसे अनेकों उदाहरण देखने को मिलेंगे जिनमें एक परिवार के विरूद्ध की गई समालोचना को बर्दास्त नहीं किया गया है जो राष्ट्रीय दल अपने दल के भीतर ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को लागू करने में सफल रही है उसे दल से देश में स्वस्थ लोकतंत्र की बहाली का उम्मीद नहीं किया जा सकता 1975 आपातकाल एक घोषित आप आपातकाल था परंतु आज भी कांग्रेस के भीतर एक अघोषित आपातकाल वाली मानसिकता है
जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कार्यक्रम के प्रस्तावना का वाचन किया जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया ने मंच का संचालन किया

लोकतन्त्र सेनानियों का हुआ सम्मान

सेमिनार में आपातकाल में बंदी रहे लोकतंत्र सेनानियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया मीसा बंदी दत्तात्रेय त्रिपुरवार ने सभा में इमरजेंसी के दौर के अपना संस्मरण को साझा किया इस अवसर पर हरिशंकर दुबे अर्जुन तीर्थनी सुनील पुराणिक दत्तात्रेय त्रिपुरवार गोवर्धन गुलहरे सीताराम कौशल विजयधर दीवान और नीरज मुदलियार का शल श्रीफल और माला पहनकर भाजपा के नेताओं ने सत्कार किया
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी हर्षिता पांडे बिलासपुर जिला की अध्यक्ष मोहित जायसवाल दीपक सिंह रामदेव कुमावत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान निखिल केसरवानीतिलक साहू अवधेश अग्रवाल विजयधर दीवान शंकर दयाल शुक्ला मणि दास मानिकपुरी मोनू रत्नाकर श्रीवास पवन कश्यप मनीष कश्यप मनोज पटेल ऋषभ चतुर्वेदी महर्षि बाजपेई लक्ष्मी सिंहा शैलू गोरख त्रिदेव राजक सीता ठाकुर कमल पटेल योगेश दुबे गंगा प्रसाद साहू भारत कश्यप अमित मिश्रा अजीत राम पटेल प्रदीप शास्त्री जय वाधवानी प्रीतेश सोनी शैलेश देवांगन रेखा सूर्यवंशी मनोरमा विजय यादव रूपाली अनिल गुप्ता रेखा ओमप्रकाश कश्यप अंकुर सिंह संतोष दुबे अनिल पांडे राजेंद्र अग्रहरि बबीता ताम्रकार दीपा गंधर्व सुनीता साहू कुंती मेहर सोनम ध्रुव रानी साहू जूही वर्मा रीना झा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search