0.9 C
New York
Monday, February 23, 2026

Buy now

रामनवमी पर बिलासपुर से 1008 रामभक्त जाएंगे अयोध्या, 1 मार्च से शुरू होगा पंजीयन…

25 मार्च को पुलिस ग्राउंड से रवाना होगा भव्य जत्था।
पूरी तरह निशुल्क यात्रा, लेकिन पंजीयन अनिवार्य।

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी बिलासपुर से 1008 श्रद्धालुओं का जत्था प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यह यात्रा 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से शुरू होगी। आयोजन के संयोजक एवं समाजसेवी प्रवीण झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह यात्रा लगातार तीसरे साल आयोजित की जा रही है और अब तक 2016 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रा पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए पंजीयन कराना जरूरी होगा। पंजीयन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। सीमित सीटों के कारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नाम दर्ज किए जाएंगे।

पंजीयन के लिए जरूरी नियम..

यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वे पूरी तरह स्वस्थ हों। एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को ही अनुमति मिलेगी। पंजीयन के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी। बिना पंजीयन किसी को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा। पिछले वर्ष वेटिंग सूची में रहे लोगों को इस बार प्राथमिकता दी जाएगी।

कब और कहां होगा पंजीयन..

पंजीयन 1 मार्च से पुलिस मैदान में शुरू होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित स्थल पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है।

25 बसों में जाएगा जत्था..

25 मार्च को 1008 रामभक्त 25 बसों और 10 कारों के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान भोजन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि अनुशासन और सामूहिक आस्था इस यात्रा की पहचान है।
बिलासपुर और अयोध्या का आध्यात्मिक संबंध
बिलासपुर में वर्षों से रामनवमी और भक्ति यात्राओं की परंपरा रही है। अयोध्या यात्रा इस धार्मिक जुड़ाव को और मजबूत कर रही है। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा केवल दर्शन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का एक प्रयास है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search