-12.7 C
New York
Saturday, February 7, 2026

Buy now

लखीराम ऑडिटोरियम में “छू लो आसमान” कार्यक्रम, छात्रों को मिली सफलता की नई दिशा..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर की ओर से लखीराम ऑडिटोरियम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए “छू लो आसमान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज सैय्यद जाहिर आगा और हाफिज अंजुम आरिफ द्वारा कुरान की तिलावत और दुआ से की गई। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन डॉ. आशीष शर्मा और उमाशंकर पांडे ने किया।

मुख्य अतिथि प्रो.अरुण पटनायक, वाइस चांसलर, एमिटी यूनिवर्सिटी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। जो विद्यार्थी मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन अपनाते हैं, वे जीवन में जरूर सफल होते हैं। हर बच्चे में नेतृत्व की क्षमता होती है, बस उसे सही दिशा और अवसर की जरूरत होती है।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एडीशनल डीएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और अच्छे संस्कार देने में मदद करते हैं। शिक्षित और जागरूक युवा ही देश का मजबूत भविष्य बनाते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेटर जाकिर हुसैन ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि सपनों, मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है। शिक्षा सोचने की शक्ति देती है और कठिनाइयों से लड़ने का साहस सिखाती है। रोज थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ने से ही बड़ी सफलता मिलती है।

इस अवसर पर समाजसेवी जसबीर सिंह चावला ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं हाजी शेख रफीक ने विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज पाशा ने बताया कि मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चे के हाथ में किताब, दिल में हिम्मत और आंखों में बड़े सपने हों। असफलता से डरने की बजाय उसे सफलता की सीढ़ी बनाना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के सचिव एम. एन. रिजवान ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हर बच्चे को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद निसार, हाजी आमिर खान, गौस मोहम्मद, सैय्यद रज्जाक अली, यासीन कुरैशी, सैय्यद महफूज अली, मोहम्मद मुकीम, सैय्यद मोहम्मद इमरान, अब्दुल अलीम, मोहम्मद नावेद सहित कई लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search