अखिल भैना समाज छत्तीसगढ़ को मिला नया अध्यक्ष, आर.आर. राजभानू बने प्रदेश प्रमुख..

बिलासपुर। अखिल भैना समाज छत्तीसगढ़ की 16वीं आमसभा का आयोजन ग्राम नवागांव, तहसील सारागांव, जिला सक्ती में तीन दिनों तक किया गया। इस महा सभा में समाज के नियमों, परंपराओं और रीति-रिवाजों पर चर्चा की गई। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने और शिक्षा, सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

सभा के अंतिम दिन करीब डेढ़ हजार समाजबंधुओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें आर.आर. राजभानू को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन से समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

आर.आर. राजभानू पहले शासकीय सेवा में कार्यरत रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वे हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं और समाज सेवा में भी लगातार जुड़े हुए हैं। उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए समाज ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत रहे। वहीं विधायक व्यास कश्यप, संयुक्त सचिव एम.डी. दीवान और पूर्व डीआईजी बी.पी. राजभानू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजमती भानु ने की।

अतिथियों ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती की सराहना की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles