बिलासपुर। शहर के IMA हॉल में 11 जुलाई 2026 को एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर. डी. गुप्ता, डॉ. के. के. जायसवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. लालचंदानी, डॉ. जी. डी. मोटवानी, डॉ. गौरी दत्ता, डॉ. नीलिमा घाटगे, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. आर. के. सिंह और डॉ. अशोक अग्रवाल शामिल रहे। समारोह में सभी डॉक्टरों के चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद जायसवाल ने की। आयोजन का संयोजन डॉ. प्रसन्ना सिंह, डॉ. योगेन्द्र गुप्ता, डॉ. गोपेन्द्र दीक्षित और डॉ. नीरज शर्मा ने किया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल ने प्रभावी और सहज ढंग से किया।
इस अवसर पर IMA बिलासपुर के अनेक गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी सम्मानित डॉक्टरों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज की सेवा करते रहने की उम्मीद जताई।

