36.1 C
New York
Wednesday, July 15, 2026

Buy now

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सैय्यद मकबूल अली को बड़ी जिम्मेदारी, दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी नियुक्त..

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ में पूर्व एल्डरमेन और पूर्व जिला अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली को दुर्ग संभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जारी किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

दरअसल, सैय्यद मकबूल अली लंबे समय से भाजपा के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और बिलासपुर नगर निगम में एल्डरमेन के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।

चुनावी रणनीति और इलेक्शन मैनेजमेंट में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों के दौरान उन्होंने बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय, चुनाव संचालन और रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

राजनीतिक हलकों में सैय्यद मकबूल अली को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के करीबी और विश्वसनीय सहयोगियों में माना जाता है। संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी प्रबंधन में उनकी सक्रिय भागीदारी की अक्सर चर्चा होती रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सैय्यद मकबूल अली अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल के दम पर दुर्ग संभाग में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को और मजबूत करेंगे तथा संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search