पथराव-बवाल के बाद बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 20 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद। देखें वीडियो..

सुहैल खान गुट के 17 और रामसिंह गुट के 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.. कट्टा-पिस्टल समेत हथियार बरामद, आरोपियों का निकाला जुलूस।

बिलासपुर। शहर में दो पक्षों के बीच हुई झड़प, पथराव और बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 20 हो गई है। इनमें सुहैल खान गुट के 17 और रामसिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा, पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला है।

दरअसल, बीते शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। इस दौरान दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोग और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और देर रात तक स्थिति की निगरानी करते रहे। तनाव को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालात पर नियंत्रण के लिए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था।

बवाल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद लोगों समेत 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 307 और 191 भी शामिल हैं।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस के मुताबिक शहर में स्थिति नियंत्रण में है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखी गई है और प्रशासन-पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने, उन्हें आगे प्रसारित नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles