स्पेन में अपनी भाषा से बनाई खास पहचान, स्पेनिश में बोले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सहज अंदाज ने जीता सबका दिल। देखें वीडियो..

छत्तीसगढ़। स्पेन के मैड्रिड में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विदेशी धरती पर उन्होंने स्पेनिश भाषा में संबोधन कर न केवल वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया, बल्कि स्थानीय प्रतिनिधियों से सहजता और आत्मीयता के साथ बातचीत कर अपनी अलग छाप भी छोड़ी।

स्पेनिश भाषा में उनका आत्मविश्वासपूर्ण संबोधन और प्रतिनिधियों के साथ आत्मीय संवाद सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उनका यह वीडियो तेजी से देखा जा रहा है और लोग इसे बड़ी संख्या में शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में केंद्रीय राज्यमंत्री की सहजता, विनम्रता और संवाद करने का अनूठा अंदाज साफ नजर आता है।

खास बात यह रही कि विदेशी मंच पर स्थानीय भाषा को अपनाकर उन्होंने संवाद को और अधिक प्रभावशाली बनाया। उनके इस अंदाज में भाषाई सहजता के साथ आत्मीयता और विनम्रता की ऐसी झलक देखने को मिली, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। यही वजह है कि मैड्रिड से सामने आया उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles