4.2 C
New York
Saturday, March 28, 2026

Buy now

चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान…192 मामलों में ₹73,270/- जुर्माने की वसूली

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में रविवार को एक विशेष टिकट जांच अभियान (एंबुश चेकिंग) का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्री कौशिक मित्रा द्वारा किया गया।

अभियान के दौरान कुल 192 मामलों में अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹73,270/- की जुर्माना राशि वसूल की गई। यह कार्रवाई यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रेलवे राजस्व हानि की रोकथाम हेतु की गई ।

इस अभियान में कुल 15 वाणिज्यिक स्टाफ के साथ-साथ 2 आरपीएफ तथा 2 आरपीएसएफ जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। टीम ने प्रभावी समन्वय और सतर्कता के साथ प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में जांच कार्य को अंजाम दिया।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा एक सामाजिक बुराई है, जो न केवल कानून के उल्लंघन का कारण बनती है बल्कि इससे रेलवे को राजस्व की हानि भी होती है।

ऐसे विशेष अभियान समय-समय पर भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे यात्रियों में टिकटिंग के प्रति अनुशासन बना रहे एवं रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search