रेत माफियाओं को संरक्षण,नप गए यहां के खनिज अधिकारी… रेत खनन मामलों में लापरवाही पर खनि अधिकारी निलंबित

रायपुर। बीते कुछ समय से खनिज अधिकारियों की लापरवाही से कई अवैध गंभीर मामले सामने आए हैं। खनिज माफियाओं ने आतंक मचा रखा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। रविवार को राज्य शासन ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव में पदस्थ खनि अधिकारी  प्रवीण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles