26 C
New York
Saturday, July 25, 2026

Buy now

खपरगंज में कान्यकुब्ज समाज के नए भवन का भूमिपूजन, विधायक निधि से होगा निर्माण: अमर अग्रवाल..

बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल ने शनिवार को नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति, बिलासपुर द्वारा आयोजित नए सामुदायिक भवन के भूमिपूजन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए भवन निर्माण के सफलतापूर्वक पूरा होने की कामना की।

यह भवन खपरगंज स्थित उस भूमि पर बनाया जाएगा, जिसे स्वर्गीय विमला देवी शुक्ला ने समाजहित में दान किया था। भवन का निर्माण विधायक अमर अग्रवाल की विधायक निधि से कराया जाएगा। इसके बनने के बाद यह समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि समाज के लिए किया गया ऐसा कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं होता, बल्कि लोगों को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम भी होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भवन समाज के विकास और संगठन को नई मजबूती देगा।

समारोह में मौजूद समाजजनों ने विधायक अमर अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जिस भवन का इंतजार किया जा रहा था, वह अब विधायक निधि से साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमर अग्रवाल हमेशा समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और बिलासपुर में सामाजिक, धार्मिक तथा जनहित के कार्यों के लिए लगातार सहयोग करते रहे हैं। समाजजनों ने इसे उनके समाज के प्रति आत्मीय जुड़ाव और सेवा भावना का परिचायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में अमर अग्रवाल ने नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति के सभी पदाधिकारियों और समाजजनों को इस पहल के लिए बधाई दी तथा भवन निर्माण जल्द पूरा होने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search