1.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026

Buy now

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला है। सुबह आए इस संदेश में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

एसएसपी रजनेश सिंह खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हाईकोर्ट के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सख्ती कर दी गई है। आने-जाने वालों की जांच की जा रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी एहतियातन तैनात कर दी गई हैं।

पुलिस और साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है और जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में राज्य के कई जिला अदालतों को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। करीब एक महीने पहले सरगुजा, राजनांदगांव, धमतरी और जगदलपुर जिला अदालतों को धमकी मिली थी। वहीं दो महीने पहले राजनांदगांव और बिलासपुर जिला कोर्ट को भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन मामलों में भी डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की थी, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।

फिलहाल हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search