18.8 C
New York
Saturday, April 18, 2026

Buy now

बिलासपुर के साइंस कॉलेज में अभाविप की परिचर्चा, वैश्विक शक्ति-संघर्ष पर छात्रों ने रखे विचार, भारत की भूमिका पर हुई चर्चा..

बिलासपुर। बिलासपुर के साइंस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्टडी सर्किल द्वारा एक सार्थक समूह परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

इस चर्चा का मुख्य विषय था “वर्तमान वैश्विक शक्ति-संघर्ष (अमेरिका-ईरान-इजराइल तनाव) के बीच भारत की भूमिका और भविष्य निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारी।” कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर हर्ष राज मौजूद रहे। उन्होंने सरल और तथ्यपरक तरीके से वैश्विक हालात, कूटनीतिक संतुलन और भारत की रणनीतिक स्थिति को समझाया, जिससे छात्रों को विषय को गहराई से समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम में अभाविप बिलासपुर महानगर मंत्री अतींद्र धर दीवान, संयोजक राहुल चौहान और सह-मंत्री प्रणव गौतम भी उपस्थित रहे। वहीं वैष्णवी परसाई, सौरभ कुमार मिश्रा और अक्षत तिवारी की भी विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन नंदिनी यादव ने किया।

परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा वैश्विक तनाव के दौर में भारत एक “संतुलनकारी शक्ति” के रूप में उभर रहा है। भारत न केवल कूटनीति के स्तर पर, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और वैश्विक शांति के संदर्भ में भी अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही छात्रों को यह संदेश दिया गया कि वे सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि तथ्यों के आधार पर सोचने और विश्लेषण करने की आदत विकसित करें।

करीब 80 छात्रों की सक्रिय भागीदारी वाले इस कार्यक्रम ने युवाओं में समसामयिक समझ को मजबूत किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी कराया।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search