Exclusive: रेल हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, डिप्टी CM अरुण साव बोले, सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है..

बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर घायलों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों से उपचार की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

डिप्टी सीएम साव ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी घायल को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो और सभी को सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

जानकारी के अनुसार, अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 20 से अधिक यात्री घायल हैं, जिनका इलाज सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेड सिटी अस्पताल में जारी है।

उप मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, सिम्स के डीन रमनेश मूर्ति, निगम सभापति विनोद सोनी, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और रेलवे प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles