बिलासपुर। छात्रों को बेहतर पढ़ाई और सही दिशा देने के उद्देश्य से मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर बिलासपुर द्वारा 5 फरवरी को एक विशेष मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रखा गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर शेख़ ज़ाकिर हुसैन शामिल होंगे। वे छात्रों को कम समय में अच्छी तैयारी करने के आसान तरीके, समय का सही उपयोग, परीक्षा के तनाव से बचने और बेहतर परिणाम लाने के टिप्स देंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं है, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच भी विकसित करना है। खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम काफी फायदेमंद होगा, जिन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।
मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर बिलासपुर की यह पहल समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।

