बिलासपुर। Indian Muslim Premier League के सीजन-2 का समापन बेहद रोमांचक अंदाज़ में हुआ। फाइनल मुकाबले में मुगल लीजेंड्स ने शानदार खेल दिखाते हुए अल हिंद लायंस को 17 रनों से हराकर एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के साथ ही टीम ने इतिहास रच दिया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

विजेता टीम मुगल लीजेंड्स को ₹1,10,786/- की नगद पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता अल हिंद लायंस को ₹55,786/- की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे, जिससे दर्शकों को लगातार बेहतरीन खेल देखने को मिला।
मिनी स्टेडियम गांधी चौक हजारों दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दर्शकों के उत्साह और तालियों की गूंज ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। आयोजन की खास बात यह रही कि Eatopia की टीम ने दर्शकों के लिए नि:शुल्क स्नैक्स की व्यवस्था की, जिससे मैच का आनंद और भी बढ़ गया।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी 16 टीम ओनर्स ने इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग के अध्यक्ष तौसीफ खान, सलमान कुरेशी, अलीम खान और पूरी आयोजन समिति का गुलाब की पंखुड़ियों से सम्मान किया। आयोजन समिति और यूथ एंड वेलफेयर संगठन के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सलीम राज, दिलीप लहरिया, प्रिंस भाटिया, महेश दुबे, रितु श्रीवास्तव, नसरुद्दीन छोटे पार्षद, शिवा मिश्रा, शैलेंद्र जायसवाल, अमीन मुगल, तजमुल हक, समीर बबला, दुलारे खान, अनस खान, आदिल खैरानी, सोहैल, फैज़, मुशर्रफ खान, हनीफ खान, रजिक मुन्ना, नासिर खान, पार्षद सोनी, नरेश नायर (बिल्डर), शैलेंद्र गोरख (पूर्व पार्षद), फसी कुरैशी सहित पूरी Eatopia की टीम सोहैल मुग़ल, आशु प्रजापति, नीरज यादव, फैज आलम, अपूर्वा रॉय, आदिल, दीप, अज़ीज़ तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
वसीम कुरैशी और राहुल मुगल की टीम ने इस सीरीज का सफल संचालन और समापन किया। पूरे आयोजन ने खेल भावना, एकता और भाईचारे का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। मैच की शुरुआत हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई समुदाय के वरिष्ठजनों द्वारा राष्ट्रगान के साथ की गई।

