23.8 C
New York
Monday, August 10, 2026

Buy now

मनिहार समाज की मांगें सीएम तक पहुंचीं, प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया सरल करने की मांग..

रायपुर। मुस्लिम मनिहार समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने और नया रायपुर व बिलासपुर में सामुदायिक भवन के लिए भूमि आवंटित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी ने कहा कि समाज के कई युवा योग्य होने के बावजूद पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र नहीं बन पाने के कारण सरकारी नौकरी सहित अन्य अवसरों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने की मांग की, ताकि समाज के युवाओं को उनके अधिकारों का लाभ मिल सके।

उन्होंने नया रायपुर और बिलासपुर में समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन मिलने से समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी सहित समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नवाब वारसी, मो. निसार (बाबा भाई), मो. रफीक, सचिव मो. शफी मनिहार, सरपरस्त मो. हनीफ अशरफी, हाजी मो. सलीम, अब्दुल गफ्फार, मो. आरिफ, मो. इकबाल, मो. शब्बीर, मो. शकील, अ. वहीद, मो. मंसूर, मोहम्मद वसीम, मो. साजिद सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search