20.7 C
New York
Tuesday, June 23, 2026

Buy now

छठ घाट में पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, संस्कृति और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प..

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिलाई शपथ, अध्यक्ष प्रवीण झा बोले पाटलिपुत्र मंच सभी समाजों को जोड़ने वाला साझा मंच।

बिलासपुर। छठ घाट परिसर में रविवार रात पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। छठी मईया के जयघोष और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि संस्कृति समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा की रामलला यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच सांस्कृतिक चेतना के माध्यम से नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान से हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित रहे। उनके साथ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, समाज के एसपी सिंह, व्हीएन झा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दास तथा सचिव सुधीर झा मंचासीन रहे।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ..

शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष ए.के. कंठ, राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा, प्रवक्ता पी.सी. झा, राजीव गिरी तथा कार्यकारिणी सदस्य चन्द्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, महेश झा, प्रमोद सिंह, बैजनाथ यादव, रंजय सिंह, चंदन सिंह, मुकेश झा, धीरज झा, अंबिकेश पांडेय, विकास कुमार राय और शौलेन्द्र सिंह ने शपथ ली।

वक्ताओं ने दी शुभकामनाएं..

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच अपने नाम के अनुरूप संस्कृति और समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम अपने कार्यकाल को यादगार बनाएगी।

महापौर पूजा विधानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने मंच की स्थापना और उसके विकास को याद करते हुए कहा कि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के सहयोग से पाटलिपुत्र मंच को नई पहचान मिली है। आज छठ महापर्व के माध्यम से यह मंच धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।

26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा..

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच पिछले 26 वर्षों से छठ महापर्व और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा कर रहा है। छोटे स्तर से शुरू हुई यह संस्था आज शहर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्थाओं में गिनी जाती है। नई कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित और समाजोपयोगी बनाने का संकल्प लिया।

प्रवीण झा बोले यह सभी समाजों का साझा मंच..

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने अपने संबोधन की शुरुआत “जय श्रीराम” के उद्घोष से की। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र मंच का इतिहास 26 वर्षों पुराना है और यह केवल किसी एक समाज का नहीं बल्कि शहर के सभी समाजों को जोड़ने वाला साझा मंच है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी लोगों का पर्व है। आने वाले समय में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।

अमर अग्रवाल ने साझा की पुरानी यादें..

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पाटलिपुत्र मंच की यात्रा को शुरुआत से देखा है। एक छोटे से टेंट से शुरू हुआ यह प्रयास आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि छठ घाट और छठ महापर्व की पहचान अब देशभर में बन चुकी है, जिसके पीछे मंच के कार्यकर्ताओं और समाजजनों की वर्षों की मेहनत और समर्पण है।

सांस्कृतिक एकता का संदेश बना आयोजन..

समारोह में विभिन्न समाजों, वर्गों और आयु वर्ग के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। महिलाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को पारिवारिक स्वरूप प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं और मंच की नई टीम इसी भावना के साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करेगी।

छठ घाट को और विकसित करने की योजना..

नई कार्यकारिणी ने छठ घाट परिसर को और अधिक सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्थल केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। विभिन्न समाजों के सहयोग से इसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों में शामिल करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित..

समारोह में गणेश गिरी, अशोक झा, बीबी तिवारी, राघव झा, नागेंद्र सिंह, विजय ओझा, नारायण ठाकुर, अभय नारायण राय, दयानंद पासवान, कन्हैया चौधरी, एसके सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, पंकज सिंह, जितेंद्र ठाकुर, जेपी सिंह, कुमुद रंजन सिंह, सपना सराफ, विनोद सिन्हा, सतीश सिंह, शशि मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, मुखदेव यादव, अरविंद सिंह, आरेन सिंह, राम गोस्वामी, निर्भय चौधरी, शिवप्रसाद आगरे, दिलीप श्रीवास, राज किशोर श्रीवास, कमलेश सिंह, रुपेश कुशवाह, श्रवण शर्मा, विनय सिंह, अवधेश गिरी, अनिल सिंह, पवन सिंह, शंकर कुंवर, हेमंत झा, विकास सिंह, पप्पू सिंह, रामदेव यादव, मिथिलेश ठाकुर, राहुल शर्मा, सन्नी गिरी, अनमोल झा, आशीष चौधरी, केशव झा, कुंदन ठाकुर, अंकित झा, प्रिंस झा, प्रदीप झा, शुभम झा, आनंद झा, विद्यानंद झा, जगदानंद झा, अछ झा, अभिषेक ठाकुर, आदित्य ठाकुर, कौशल किशोर झा और अभिलाष झा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search