सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को किया प्रताड़ित, तीन आरोपी भेजे गए जेल..

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों आरोपी अब जेल पहुंच गए हैं। मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें उनके ठिकानों से पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

दरअसल, मनोहर कुमार चौहान ने मस्तूरी थाने में अपनी शिकायत में बताया गया कि उनके भाई कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से कृषि परिवहन का काम करते हैं। इस काम की देखरेख के लिए पीताम्बर सिंह और अजय चौधरी को रखा गया था। हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने के बाद दोनों को काम से हटा दिया गया था। इसके बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

आरोप है कि 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीताम्बर सिंह कमल चौहान के पास पहुंचे। इस दौरान तीनों ने जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला से संबंधित अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल कर महिला को बदनाम और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

शिकायत दर्ज होने के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक तीनों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles