बिलासपुर स्टेशन पर गांजे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार, 6.47 लाख का माल जब्त..

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जबलपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक को पुलिस ने गांजा के बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर 12 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 6 लाख 47 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया है।

दरसअल, GRP को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर जबलपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाश शुरू की।

इस दौरान पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक गुप्ता, निवासी सतना (मध्यप्रदेश) बताया।

इसके बाद जीआरपी बिलासपुर ने आरोपी के पास रखे दोनों बैगों की तलाशी ली। बैगों से कुल 12 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles