-12.7 C
New York
Saturday, February 7, 2026

Buy now

भाजयुमो को मिला युवा चेहरा, अंकित पाल बने बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष..

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए युवा नेता अंकित पाल को बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

अंकित पाल पहले भी संगठन में कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और जिला विशेष आमंत्रित सदस्य रह चुके हैं। सिरगिट्टी-तिफरा मंडल अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया, जिसका परिणाम उन्हें यह नई जिम्मेदारी के रूप में मिला।

अंकित पाल ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की थी। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे और लगातार छात्रों की समस्याओं को उठाते रहे। इस दौरान उन्होंने कई आंदोलनों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। एबीवीपी में उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नगर उपाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और अन्य पदों पर भी काम किया।

अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों के कारण वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।

अंकित पाल लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। चुनावी अभियानों से लेकर संगठनात्मक कार्यों तक, उन्होंने हर जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाया है। वे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी समर्थकों में भी गिने जाते हैं।

अपनी नियुक्ति पर अंकित पाल ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और युवाओं तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को मजबूती से पहुंचाएंगे।

उनकी नियुक्ति से यह साफ है कि भाजपा अब जमीनी स्तर पर काम करने वाले युवाओं को आगे बढ़ाने का अवसर दे रही है। इससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search