26 C
New York
Sunday, August 16, 2026

Buy now

अब उसलापुर स्टेशन पर मिलेगा ब्रांडेड खाना, SECR का पहला प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट शुरू..

रेल सफर में अब स्वाद भी होगा खास, यात्रियों को स्टेशन पर ही मिलेगा प्रीमियम खानपान का नया अवसर।

प्रीमियम ब्रांड की एंट्री से बदलेगा स्टेशन का फूड एक्सपीरियंस..यात्रियों को मिलेगा क्वालिटी और क्विक सर्विस का विकल्प।

बिलासपुर। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब ट्रेन का इंतजार करते समय खाने-पीने के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल ने उसलापुर स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट शुरू किया है। यहां यात्रियों को आधुनिक माहौल में प्रतिष्ठित ब्रांड के खाने-पीने के पदार्थ मिल सकेंगे।

खास बात यह है कि उसलापुर स्टेशन पर शुरू हुआ यह आउटलेट दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पहला प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट है। रेलवे की इस पहल से स्टेशन पर मिलने वाली खानपान सुविधाओं में एक नया विकल्प जुड़ गया है। यात्रियों को यहां स्वच्छ वातावरण में ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन, नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

दरअसल, उसलापुर स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए यह सुविधा खास उपयोगी होगी। ट्रेन के आने में कुछ समय बाकी हो या ट्रेन बदलने के दौरान कम समय हो, यात्री आउटलेट से अपनी जरूरत के अनुसार खाना-नाश्ता और पेय पदार्थ ले सकेंगे। परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को भी इससे सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार आउटलेट को यात्रियों की सुविधा और बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां खानपान के साथ स्वच्छता, गुणवत्ता, ताजगी और बेहतर सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे का मानना है कि आधुनिक स्वरूप वाली यह सुविधा यात्रियों के स्टेशन अनुभव को और बेहतर बनाएगी।

उसलापुर स्टेशन पर प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट की शुरुआत बिलासपुर मंडल की ओर से यात्री सुविधाओं को लगातार बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही बेहतर खानपान का विकल्प मिलेगा और यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें अधिक सुविधाजनक अनुभव मिल सकेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search