22.7 C
New York
Sunday, August 16, 2026

Buy now

GGU के असिस्टेंट प्रोफेसर को बनाया लूट का शिकार, चाकू की नोक पर मोबाइल- नकदी लूटे..

मोपका बायपास रमतला मोड़ पर दोस्त के साथ हुई थी वारदात.. दोनों मोबाइल समेत 16,730 रुपए की संपत्ति बरामद।

लूटकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग बाल न्यायालय में पेश।

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के मोपका बायपास रोड स्थित रमतला मोड़ के पास गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर और उनके दोस्त से चाकू की नोक पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि तीन नाबालिग बालको को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 16,730 रुपए अपने कब्जे में लिया है।

दरअसल, पूरी घटना 14 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है। महामाया रेसीडेंसी, सेदरी निवासी बसंत कुमार मैहर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय कोनी में सहायक प्राध्यापक हैं। वे अपने दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे। मोपका बायपास की ओर जाते समय रास्ता भटकने पर दोनों रमतला मोड़ के पास पहुंचे। वहां चार युवकों से बिरकोना जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान युवकों ने सुजीत को मोटरसाइकिल से खींचकर नीचे गिरा दिया और चाकू दिखाकर दोनों को धमकाने लगे।

आरोपियों ने सुजीत की जेब से करीब 1,500 रुपए का कीपैड मोबाइल और 200 रुपए नगद, जबकि बसंत कुमार से करीब 15 हजार रुपए का सैमसंग मोबाइल और 30 रुपए नगद लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर कोनी पुलिस ने बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर राजेश सूर्यवंशी (19) दुर्गेश लोनिया (28) और दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा (19) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के साथ प्रार्थी से पहचान कार्रवाई कराई गई, जिसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। मामले में तीन नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और रुपए नगद बरामद किए। बरामद संपत्ति 16,730 रुपए है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है, जबकि तीन नाबालिग को बाल न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है। सभी आरोपी ग्राम बरपाली, थाना कोनी क्षेत्र के निवासी  हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Home
Contact
Wtsp
Search