नामी ब्रांड के नाम पर नकली सामान.. बिलासपुर की माधव ट्रेडर्स में छापेमारी, बड़ी मात्रा में संदिग्ध प्रोडक्ट जब्त..

बिलासपुर। चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में नामी कंपनियों के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत के बाद विभागीय टीम कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ दुकान पहुंची और वहां रखे उत्पादों की जांच की। कार्रवाई के दौरान करीब 12-15 बोरी सर्फ एक्सेल, ENO के 4-5 पैकेट और Brook Bond ताजा चाय के 23 पैकेट मिले। कंपनी प्रतिनिधियों ने 250 ग्राम वाले Brook Bond ताजा चाय के 23 पैकेट को डुप्लीकेट बताया है।

दरअसल, अधिकारियों के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनिलीवर की ओर से शिकायत मिली थी कि माधव ट्रेडर्स में कंपनी के उत्पादों के नाम पर संदिग्ध सामान बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर टीम ने कंपनी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दुकान की जांच की। जांच के दौरान मिले संदिग्ध उत्पादों को नियमानुसार जब्त कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

रमन देवांगन (अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन)

अधिकारियों ने बताया कि डुप्लीकेट उत्पादों की पहचान कई बार आसानी से नहीं हो पाती, क्योंकि उनकी पैकेजिंग और बाहरी स्वरूप असली उत्पादों से काफी मिलते-जुलते होते हैं। ऐसे मामलों में संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों की तकनीकी जानकारी के आधार पर उत्पादों की पहचान की जाती है। इसी जांच में Brook Bond ताजा चाय के 23 पैकेट को डुप्लीकेट बताया गया है। वहीं, सर्फ एक्सेल और ENO की मिली खेप की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित सामान के बिल प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। दुकानदार से इन उत्पादों के वैध बिल और खरीद से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद सामान की वास्तविक स्थिति और उसके स्रोत का पता लगाया जाएगा। यदि वैध बिल प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं या जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                              दुकानदार

फिलहाल जांच में ऐसा कोई इनपुट सामने नहीं आया है कि संदिग्ध सामान राज्य के बाहर से आया था या छत्तीसगढ़ में किसी अन्य स्थान से इसकी सप्लाई की जा रही थी। विभाग दस्तावेजों और जब्त किए गए उत्पादों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles