बारिश-बाढ़ से बेहाल जगदलपुर.. राहत लेकर पहुंचा मुस्लिम समाज, जरूरतमंद परिवारों में बांटी खाद्य सामग्री..

जगदलपुर। लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित परिवारों के बीच राहत और मदद का सिलसिला जारी है। मुश्किल हालात में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए बस्तर संभाग मुस्लिम समाज की टीम जगदलपुर के बारिश प्रभावित इलाकों में पहुंची और परिवारों को आवश्यक खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की।

समाज के स्थानीय मुखिया हाजी वसीम अहमद के नेतृत्व में टीम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली और उन्हें यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई। राहत सामग्री में दूध, चाय, बिस्किट, मिक्सचर, भोजन और पीने का पानी सहित रोजमर्रा में काम आने वाली अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। टीम ने प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।

राहत कार्य में गुलजार नगरिया और महफूजा हुसैन ने भी सहयोग किया। टीम के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ उनकी परेशानियों को भी जाना और जरूरत के अनुसार मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

बताया गया कि हाजी वसीम अहमद और मुस्लिम समाज की ओर से इससे पहले भी जगदलपुर क्षेत्र में संकट और आपदा के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती रही है। बारिश से पैदा हुए मौजूदा हालात में भी टीम ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत कार्य को प्राथमिकता दी।

भारी बारिश और जलभराव के बीच प्रभावित परिवारों तक पहुंची यह पहल सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश दे रही है। राहत कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को मुश्किल समय में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें भरोसा दिलाना है कि संकट की घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles