सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा शक्ति जिले के बंदोरा गांव में, महिलाओं ने यहां उनकी आरती उतारी कमल फूल देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में पीएम आवास योजना के तहत बने मकान का निरीक्षण किया….

  • बिलासपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। इस तीसरे चरण में मुख्यमंत्री और उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह,चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन,सेक्रेटरी पी दयानंद सहित अन्य अधिकारी उनके साथ प्रदेश भर में दौरा करेंगे।इस दौरान अचानक किसी भी गांव में उतरकर ग्रामीणों से वे चर्चा करेंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों का दल पुलिस लाइन रायपुर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर रवाना हुआ। शक्ति जिले के बंदोरा गांव में उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया।
  • करिगांव में पीपल पेड़ के नीचे खटिया में बैठकर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान गांव के लोगों ने उनका कमल का फूल देकर स्वागत किया। महिलाओं ने हल्दी चावल और तिलक के जरिए उनकी आरती उतारी।
  • मुख्यमंत्री का यह अभियान गांव में जहां सुशासन का जमीनी अवलोकन करना होगा वहीं विभिन्न योजनाओं के जरिए उन्हें लाभान्वित कराना भी होगा। मुख्यमंत्री ने गांव में पीएम आवास योजना के तहत बने मकान का अवलोकन किया। इसके अलावा ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनसे शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह भी पूछपरख की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles