बिलासपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश की आशंका के बीच बिलासपुर जिले में गुरुवार, 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के चलते विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अवकाश का आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों पर लागू होगा।

