बिलासपुर। बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है। शुक्रवार,को आए इस फैसले में मृतक संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी और पिता जय नारायण त्रिपाठी को भी दोषमुक्त कर दिया गया। इस फैसले के साथ ही करीब चार साल से चर्चा में रहे इस हत्याकांड में अभियोजन पक्ष को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, संजू त्रिपाठी की 14 दिसंबर 2022 को सकरी बाइपास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे बिलासपुर में सनसनी फैला दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर चल रहे तनाव को हत्या की वजह बताया था। इसी आधार पर मृतक के भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी मानते हुए उनके पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों और दूसरे लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। जिनमें 2 आरोपी आज तक फरार है।
चंदशेखर बाजपेयी (अधिवक्ता)
मामले की सुनवाई के दौरान दो महिला समेत 20 आरोपी न्यायालय में विचाराधीन थे। अब जिला न्यायालय ने सभी को बरी कर दिया है। इनमें कपिल त्रिपाठी और जय नारायण त्रिपाठी के नाम भी शामिल हैं। फैसले की खबर सामने आने के बाद इस चर्चित हत्याकांड ने एक बार फिर शहर में चर्चा तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि गंभीर लापरवाही और विवेचना में त्रुटि के कारण पुलिस अदालत में हत्या की साजिश को साबित करने के लिए पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सकी। पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण अदालत ने सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया।

